Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

मिडनाइट क्रेविंग को शांत करने के लिए अजमाएं ये 5 हेल्दी लेट नाइट स्नैक्स

केवल एक चीज जो हमें याद रखनी चाहिए वह यह है कि हमें सोने से कम से कम एक घंटा पहले भोजन करना चाहिए ताकि शरीर को भोजन पचाने का समय मिल सके। यहां कुछ हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी आधी रात की क्रेविंग को पूरा करने के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं।

20 Feb 2023

मिडनाइट क्रेविंग को शांत करने के लिए अजमाएं ये 5 हेल्दी लेट नाइट स्नैक्स

अक्सर लोग काम या फिल्में, सीरयिल्स देखने के लिए देर रात तक जागते हैं और जब भी ऐसा होता है तो कुछ न कुछ खाने की इच्छा बढ़ जाती है। खैर, इसमें कुछ भी गलत नहीं है अगर यह सीमा के अंतर्गत है और स्नैकिंग का हेल्दी ऑप्शन है। 2015 के एक अध्ययन के अनुसार, रात में पौष्टिक भोजन खाना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वजन और इंसुलिन प्रतिरोध के लिए अच्छा हो सकता है।

केवल एक चीज जो हमें याद रखनी चाहिए वह यह है कि हमें सोने से कम से कम एक घंटा पहले भोजन करना चाहिए ताकि शरीर को भोजन पचाने का समय मिल सके। यहां कुछ हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी आधी रात की क्रेविंग को पूरा करने के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं।

प्लेन ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। प्रोबायोटिक्स फायदेमंद बैक्टीरिया हैं जो एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम के डेवलपमेंट में सहायता करते हैं, जो पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक हर चीज को फायदा पहुंचा सकते हैं।

बेरीज

बेरीज दिन के किसी भी समय के लिए एक बढ़िया हेल्दी नाश्ता है, साथ ही यह रात में खाने के लिए आइडियल है। अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट के सेवन से नींद आने में मुश्किल हो सकती है। दूसरी ओर, बेरीज अविश्वसनीय रूप से कम ग्लाइसेमिक हैं , जिसका अर्थ है कि आपके ब्लड प्रेशर पर उनका बहुत कम प्रभाव पड़ता है, और आप ये खा कर रात की अच्छी नींद लेते हैं।

भुना हुआ पिस्ता

पिस्ता अनसैचुरेटेड फैट में हाई होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और बेहतर हार्ट हेल्थ से जुड़ा होता है। ये नट्स विटामिन बी 6, विटामिन ई, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। उन्हें खाने से पहले करारापन देने के लिए उन्हें शेल में ओवन में भूनने की सलाह दी जाती है।

एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न एक संपूर्ण अनाज है जो फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जबकि स्टोर से खरीदे गए पॉपकॉर्न में नमक, हानिकारक कैमिकल और सेचुरेटेड फैट अधिक होती है, घर का बना पॉपकॉर्न एक हेल्दी और पौष्टिक स्नैक है।

हम्मस विद वैजी

हम्मस एक प्रोटीन युक्त फूड है जो छोले से बना होता है। आप स्टोर से खरीदे हुम्मस का उपयोग कर सकते हैं या जैतून का तेल, नींबू का रस, ताहिनी, दही, नमक और मसालों के साथ अपना खुद का बना सकते हैं। अपने भोजन में फाइबर और पोषण बढ़ाने के लिए इसे गाजर या अपनी पसंद की अन्य सब्जियों के साथ मिला कर खा सकते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News